Asia Cup 2025: अब एशिया कप क्या टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा? क्या इस देश को मेज़बानी मिल सकती है?

WhatsApp Channel (Join Now) Join Now
Telegram Channel (Join Now) Join Now

Asia Cup Format: रोहित शर्मा की नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने विजयी बनकर एशिया कप 2023 जीता है। और अब एशिया कप 2025 के बारे में महत्वपूर्ण समाचार सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप 2025 का फॉर्मेट बदलकर टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल है – इस टूर्नामेंट की मेजबानी किसके हाथ में होगी?

Asia Cup 2025
Asia Cup 2025

ओमान और संयुक्त अरब अमीरात को मेजबानी मिलने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात एशिया कप 2025 की मेजबानी करने की दौड़ में सबसे आगे हैं। माना जा रहा है कि एशिया कप 2025 की मेजबानी का आदान-प्रदान ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संभव है, लेकिन यह खबर अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं पाई गई है। हालांकि, एशिया कप 2025 के फॉर्मेट को बदलने की संभावना है। यानि, 2025 में यह टूर्नामेंट वनडे के बजाय टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा।

एशिया कप में भारत की टीम रहा है दबदबा

भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार विजयी टीम है। भारत ने इस टूर्नामेंट को अब तक रिकॉर्ड 8 बार जीता है। यह टूर्नामेंट पहली बार साल 1984 में आयोजित किया गया था। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर 8वीं बार खिताब जीता। भारत ने श्रीलंका को मुकाबले में 10 विकेट से हराया था। सबसे पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवर में सिर्फ़ 50 रन पर सिमट गई, जवाब में भारतीय टीम ने मात्र 6.1 ओवर में लक्ष्य देखा दिया।

WhatsApp Channel (Join Now) Join Now
Telegram Channel (Join Now) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *