2024 IPL Schedule: आईपीएल 2024 का रोमांच शुरू, 22 मार्च से 7 अप्रैल तक 21 मैचों का रोमांचक आईपीएल 2024 शेड्यूल जारी हुआ। आईपीएल 2024: 10 शहर, 17 दिन, 21 मैच… जानिए सब कुछ! क्या आप क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए तैयार हैं?
2024 IPL Schedule: शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी
बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें कई रोमांचक मुकाबले शामिल हैं। 22 मार्च से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 17 दिनों तक चलेगा और 10 शहरों में 21 मैच खेले जाएंगे।
IPL 2024 Schedule in Hindi: IPL 2024 के शेड्यूल में शुरुआती 21 मैचों की तारीखें जारी की गई हैं। आईपीएल 2024, 22 मार्च से शुरू होगी और कुल 17 दिनों में 21 मैच खेले जाएंगे। ये 21 मैच 10 शहरों में खेले जाएंगे। IPL 2024 में पहला मैच 22 मार्च को रात 8 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे कम मैच खेलने का रिकॉर्ड, दिल्ली में कोई मैच नहीं
इस आयोजन की शुरुआत में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेंगे। अनुसार, कुल 17 दिनों के दौरान क्रिकेट प्रशंसकों को कुल चार डबल हेडर मैच देखने का मौका मिलेगा। डबल हेडर का अर्थ है कि एक ही दिन में दो मैच खेले जाएंगे। शाम के मैच 7.30 बजे से शुरू होंगे, जबकि दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे।
शुरुआती की 17 दिनों में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), और गुजरात टाइटन्स (GT) टीम को 5-5 मैच खेलने होंगे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), और पंजाब किंग्स (PBKS) को चार-चार मैच खेलने संभव होंगें। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) केवल तीन मैचों में हिस्सा लेगी।
इस सूची की विशेषता यह है कि दिल्ली कैपिटल्स का पहला घरेलू मैच विशाखापत्तनम में होगा। अन्य टीमों के घरेलू मैच अपने होम ग्राउंड पर होंगे। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के कारण मुकाबले नहीं होंगे।
2024 IPL Schedule: शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल
तारीख: | मैच: | स्थान: | समय: |
---|---|---|---|
22 मार्च | CSK vs RCB | चेन्नई | रात 8:00 बजे |
23 मार्च | PBKS vs DC | मोहाली | दोपहर 3:30 बजे |
23 मार्च | KKR vs SRH | कोलकाता | शाम 7:30 बजे |
24 मार्च | RR vs LSG | जयपुर | दोपहर 3:30 बजे |
24 मार्च | GT vs MI | अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
25 मार्च | RCB vs PBKS | बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे |
26 मार्च | CSK vs GT | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
27 मार्च | SRH vs MI | हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
28 मार्च | RR vs DC | जयपुर | शाम 7:30 बजे |
29 मार्च | RCB vs KKR | बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे |
30 मार्च | LSG vs PBKS | लखनऊ | शाम 7:30 बजे |
31 मार्च | GT vs SRH | अहमदाबाद | दोपहर 3:30 बजे |
31 मार्च | DC vs CSK | विशाखापत्तनम | शाम 7:30 बजे |
1 अप्रैल | MI vs RR | मुंबई | शाम 7:30 बजे |
2 अप्रैल | RCB vs LSG | बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे |
3 अप्रैल | DC vs KKR | विशाखापत्तनम | शाम 7:30 बजे |
4 अप्रैल | GT vs PBKS | अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
5 अप्रैल | SRH vs CSK | हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
6 अप्रैल | RR vs RCB | जयपुर | शाम 7:30 बजे |
7 अप्रैल | MI vs DC | मुंबई | दोपहर 3:30 |
बीसीसीआई ने बताया कि बचे हुए मैच का शेड्यूल कब जारी होगा
बीसीसीआई ने बताया है कि बाकी के आईपीएल मैचों का शेड्यूल लोकसभा चुनाव की तारीखों के बाद जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वे सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर प्रोटोकॉल और निर्देशों का पालन करेंगे। जब लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाएगी, तब बीसीसीआई 21 मैचों के शेड्यूल को समीक्षा करेगा और किसी भी समस्या का समाधान करेगा। इसके बाद बीसीसीआई स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर शेष सीजन के कार्यक्रम को अंतिम रूप देगा।
आईपीएल 2024 में 74 मैच खेले जाएंगे. पिछली बार आईपीएल 60 दिन तक चली थी, लेकिन इस बार यह 67 दिनों तक चल सकती है. आम चुनाव के कारण आईपीएल का समय विस्तारित हो सकता है. 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे, तो आईपीएल का कार्यक्रम भी दो भागों में बांटा गया था. आईपीएल फाइनल 26 मई को खेला जाएगा।
IPL के सभी सीजन के विजेताओं की सूची:
सीजन | विजेता | उप-विजेता |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रनों से हराया |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 58 रनों से हराया |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया |
2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया |
2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हराया |
2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया |
2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया |
2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया |
2022 | गुजरात टाइटन्स | राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया |
“Thecricketfever.com” से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल को सब्सक्राइब करें। यहाँ क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं।